नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पेट्रोल पंप पर पिछले दिनों गोलीबारी करने वाले तिनटंगा के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के पुत्र मिथुन कुमार यादव को सहित नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी अभिनंदन यादव उर्फ मिट्ठू यादव को नवगछिया पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अनि उमेश यादव, सअनि महताब खान, सअनि दिनेश पासवान सहित पुलिस बलों द्वारा की गई विशेष छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिलीहै.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी धोबिनिया गांव स्थित अभिनंदन यादव के घर से की गई है. उन्होंने बताया कि मिथुन यादव अभिनंदन के घर पर छुप कर रहा था. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मिथुन यादव के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है. जबकि अभिनंदन यादव के पास से एक खोखा बरामद किया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मिथुन यादव गोपालपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने के मामले का मुख्य आरोपी है. जबकि अभिनंदन यादव रामनवमी के मौके पर धोबनीयां गांव में गोलीबारी किए जाने के मामले में नामजद अभियुक्त है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आ रही है. पुलिस दोनों अभियुक्त से पुलिस पदाधिकारी द्वारा सघन पूछताछ कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet