IMG_20160820_41855

नवगछिया  : नवगछिया में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद मुंशी साह  पुस्ताकालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह काफी शर्मनाक बात है कि देश के लिए सीने पर गोली खाने वाले नवगछिया जिला के प्रथम शहीद मुंशी साह जी की एक भी प्रतिमा नवगछिया में नहीं है. मौके पर ही उन्होंने घोषणा किया कि मुंशी साह जी की आदमकद प्रतिमा नवगछिया स्टेशन पर लगवाया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय भाजपा नेताओं की एक कमेटी रेल मंत्री से जा कर मिलेंगे और वे इस मामले को सदन में उठायेंगे. मुंशी साह जी के सम्मारक रुपी पुस्तकालय को भी जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इस मौके पर पुस्तकालय कमेटी द्वारा मुंशी साह की जीवनी पर नरेश पोद्दार द्वारा लिखी गयी पुस्तक भेंट किया गया. इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा कि किसी भी सूरत में शहीद मुंशी साह जी को सम्मान देने का काम किया जायेगा. उन्होंने मुंशी साह की शहादत के बारे में विस्तार से लोगों को बताया. इससे पूर्व तेतरी दुर्गा स्थान से पूर्व घोषित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. तेतरी दुर्गा स्थान मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. यह जुलूस गोसाइगांव, पकरा, नवगछिया चेती दुर्गा स्थान, शहीद मुंशी साह पुस्ताकालय, स्टेशन चौक पर जा कर छोटे छोटो सभाओं के माध्यम से लोगों को राष्टÑवाद की सीख दी. नवगछिया के नया टोला में कार्यक्रम का समापन किया गया. इस मौके पर इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र, अर्जित शास्वत, भाजपा अतिपिछड़ा मंच के कार्य समिति सदस्य वार्ड पार्षद विनोद कुमार मंडल, मनोज कुमार पांडेय, जिला पार्षद व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री नंदनी सरकार, पुस्कालय कमेटी के सचिव अधिवक्ता विवेकानंद केसरी, मुकेश राणा, आलोक कुमार सिंह, मानवाधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अजीत कुमार, रुबी दास, श्वेता सिंह, रामनाथ पासवान, अरुण सिंह आदि अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *