नवगछिया: जगतपुर के मुखिया जी श्री प्रदीप यादव के द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चलने वाली योजनाओं का जगतपुर पंचायत के गड़ैया और जगतपुर गाँव में घर -घर जाकर जाँच किए। इस योजना के तहत उन्होनें शौचालय निर्माण,गली नली योजना,जल नल योजना,इंदिरा आवास योजना आदि के स्थिति से अवगत हुए।
Total Downloads: 349
उन्होनें पंचायतों में घर घर जाकर सभी व्यक्ति को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किए और सभी योजनाओं की वास्तुस्थति से रुबरू हुए।
मालूम हो आदरणीय जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार के आदेशानुसार नवगछिया प्रखंड के तीन पंचायतों जगतपुर,खगड़ा और पकरा को 30 जून तक खुले से शौच मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।इस मौके पर नवगछिया के स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्यवक मुकेश कुमार सुमन,वार्ड सदस्य गौतम कुमार,सुनील कुमार,कैलाश मंडल और नवगछिया प्रखंड के सभी स्वच्छताग्रही उपस्थित थे।

