नवगछिया : भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अपहृत सकलदेव यादव के पुत्र नीतीश कुमार को नवगछिया पुलिस ने सोमवार की देर रात भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी दियारा से सकुशल बरामद कर लिया है. छात्र के बरामदगी के बाद नवगछिया पुलिस में उसे परिजनों को सौंप दिया. छात्र नीतीश की बरामदगी के बाद नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि अपहृत छात्र की बरामदगी हो गई है. छात्र के अपहरण का मुख्य कारण नारायणपुर के अपराधी मदन यादव द्वारा बलदेव यादव की पुत्री काजल कुमारी को प्राप्त करना था. उन्होंने बताया कि छात्र की बरामदगी थाना क्षेत्र के चकरामी दियारा से की गई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया बरामद

– 19 मई को नीतीश का अपराधियों ने किया था अपहरण

अपराधी दियरा में लड़के को छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में सफल रहा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. अपहरण मामले में सकलदेव यादव द्वारा मदन यादव सहित कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि 30 अप्रैल को सकलदेव यादव अपने परिवार के साथ बाबा धाम जा रहे थे. बाबा धाम जाने के क्रम में सकलदेव यादव सपरिवार सुईया पहाड़ के पास रात्रि विश्राम के लिए ठहरे.

अगले सुबह जब वह वहां से आगे बढ़े तो पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधी मदन यादव सहित उनके सहयोगी ने उसकी पुत्री काजल कुमारी को अगवा कर लिया. घटना के बाद सकलदेव यादव ने सुईया थाना में अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस के लगातार दबिश के 18 दिन बाद उन्होंने लड़की को छोड़ दिया था. लड़की की बरामदगी के बाद जब पुलिस न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए जा रहे थे उस दौरान मदन यादव द्वारा पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी के तहत 19 मई को मदन यादव ने नारायणपुर से सकलदेव यादव के पुत्र नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया. अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देशन में एक टाक्स फोर्स टीम का गठन किया गया.

जिसका नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे. टाक्स फोर्स की टीम द्वारा लगातार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सोमवार की देर रात दो बजे नीतीश कुमार को चकरामी दियारा से बरामद कर लिया. पुलिस को देख सभी अपराधी वहां से फरार हो गए. इस छापेमारी के दौरान बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, बीरपुर थाना प्रभारी राघव कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी जयंत प्रकाश, खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम, कदवा ओपी प्रभारी सुजीत कुमार शामिल थे.

– पुलिस के भय से छह घंटे में ही जगह बदलते रहे अपराधी

छात्र नितीश के के बाद हर छह घंटे में अपराधी अपना स्थान बदल रहे थे. 19 मई को अपराधियों ने जब मोटरसाइकिल से नीतीश का अपहरण किया तो पहले दिन उसे बड़ीखाल दियारा में रखा. अगले सुबह फिर वहां सेअपराधी नीतीश को लेकर लोकमानपुर चला गया. दिन में वहां रुकने के बाद फिर अपराधी नीतीश को मधेपुरा जिले के लौवलगाम स्थित बाबा विशू राउत स्थान लेकर चला गया. फिर मधेपुरा जिले के कई जगहों पर उसे ले जाकर रखा. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी मदन यादव की हर गतिविधि पर नजर रख रही थी. मदन के टावर लोकेशन पर भी निगरानी की जा रही थी. पुलिस टीम ने पूरी टीम वर्क में काम कर छात्र को सकुशल बरामद करने में सफल रही.

– मदन ने की थी भीम यादव की हत्या

नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मदन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. मदन यादव कुख्यात शबनम यादव का भतीजा है. वर्ष 2014 में नारायणपुर के भीम यादव की अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा दिया था. भीम यादव के शव की बरामदगी नहीं हुई थी. इसके अलावा नारायणपुर बस स्टैंड पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का काम करता था. उस पर कोई आपराधिक मामले दर्ज है.

– मदन का मुलाजिम था सकलदेव

एसडीपीओ ने बताया कि अपहृत छात्र नीतीश कुमार के पिता सकलदेव यादव बस स्टैंड में मदन यादव के अंदर काम करता था.

– मदन पुलिस के टॉप टारगेट पर

नवगछिया एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मदन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी पुलिस पता कर रही है. पुलिस मदन यादव सहित घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों को जल्द गिरप्तार कर लेगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet