व्रिकमशिला पुल पर रोजाना लग रहे जाम को देखते हुए एसडीओ मुकेश कुमार ने जाह्नवी चौक पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बलों की तैनाती की है। एसडीओ ने बताया कि पुल पर वन-वे ट्रैफिक होने से जाम लगता है।

आमलोगों की कठिनाइयों को देखते हुए और यातायात सुढृढ़ करने के लिए तीन पालियों में दंडाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रथम पाली में छह बजे सुबह से दो बजे दिन तक, दूसरी पाली में दो बजे दिन से 10 बजे रात्रि तक और तीसरी पाली में 10 बजे रात से छह बजे सुबह तक चार सशस्त्र बल पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी जाम हटाने में लगे रहेंगे।

बीच-बीच में पुलिस की गश्ती गाड़ी को ओवरटेक कर रही गाड़ियों पर काबू करेंगे। परबत्ता थानाध्यक्ष जाह्नवी चौक पर तैनात 15 गृहरक्षकों को पालीवार लगाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *