नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंचपथ के खगड़ा चौक पर शुक्रवार की शाम को मोटर साइकिल से मकन्दपुर से अपने घर छोटी परवत्ता जा रहे घायल फूचो मंडल के पुत्र शंकर मंडल, पंकज मंडल को ट्रक ने टक्कर मार दी.
जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया.



