नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जपतैली गांव में मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में सात निश्चय योजना के बारे में विचार विमर्श किया गया और एक प्रस्ताव पारित किया गया कि जिन लोगों का नाम एपीएल या बीपीएल सूची में नहीं है और उन्हें राशन कार्ड या पीएचएच कार्ड नहीं है तो वैसे लोगों के पास अगर सिर्फ आधार कार्ड है तो वह शौचालय योजना का लाभ ले सकते हैं.
Total Downloads: 116
– जगतपुर पंचायत में आम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को दी गई जानकारी
– घर में शौचालय रहने से इज्जत प्रतिष्ठा में होती है बढ़ोतरी
ऐसे लोग अपना शौचालय निर्माण करवा कर उसके बाद प्रोत्साहन राशि अपने बैंक खाते में ले सकते हैं. मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कहा कि हर घर में शौचालय होना चाहिए, इसके लिए सरकार बढ़-चढ़कर मदद कर रही है. खुले में शौच करना एक अपराध के समान है.

इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि शौचालय निर्माण से और स्वच्छता अपनाने से बीमारी से मुक्ति, इज्जत, प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी और दुर्घटना से बचाव होता है. इस अवसर पर अविता, पूजा, कंचन, राजकुमार, राजेश्वर ने भी सभा को संबोधित किया मौके पर ग्राम सभा में के सभी वार्ड सदस्य और सभी स्वच्छता ग्राही उपस्थित थे.

