नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी के पास कोसी नदी से बरामद महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है. नवगछिया पुलिस द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को भागलपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया. शव पूरी तरह फूल जाने के कारण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की शव की पहचान नहीं हो पाई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

महिला की हत्या कर कोसी नदी में शव को बहाया गया था. इस संबंध में नवगछिया थाना में चौकीदार के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. हत्या का की दर्ज करने के बाद केस नदी थाना को ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी. महिला के गले पर तेज धार दार हथियार से काटे जाने से गहरा जख्म था. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है. जल्द ही महिला की पहचान कर मामले का पूरी तरह उद्भेदन कर हत्यारे को गिरफ्तार करेगी.

ऐसी चर्चा है कि महिला नवगछिया के आसपास के इलाके का ही है. शुक्रवार को विजय घाट के पास महिला के शव को ग्रामीणों ने पहली बार देखा था. वही महिला के शव बरामदगी के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है. सुराग हाथ लगाने के बाद पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है. हलाकि पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है. लेकिन पदाधिकारी जल्द ही घटना के उद्भेदन किए जाने की बात कर रही है.

बाबा विशु राउत सेतु बन रहा, बॉडी डंप जोन

अपराधियों के लिए बाबा विशु राउत पुल लाश को ठिकाने लगाने का बॉडी डंप जोन बन गया है. अपराधी हत्या की कई घटना को अंजाम देने के बाद शव को विशु राउत पुल से कोसी नदी में फेंक कर लाश को गायब करने का प्रयास कर चुकी है. जिसमें कुछ लाश बरामद भी हुई है जबकि कुछ लाशों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया. पूर्व में बेगूसराय के एक संवेदक की अपहरण कर हत्या के बाद अपराधियों ने शव को विजय घाट पुल पर से कोसी नदी में फेंका था.

संवेदक के शव की बरामदगी रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के मदरौनी कोसी घाट के पास हत्या के चार दिन बाद हुई थी. वही रंगरा के एक युवक का भी अपहरण कर उसके साथियों ने हत्या के बाद शव को कोसी नदी में फेंक दिया था. इसके अलावा पंचायत सचिव की हत्या कर भी अपराधियों में कोसी नदी में फेंका था. इन दोनों का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया. ऐसा कहा जा रहा है की शुक्रवार को बरामद महिला का शव भी अपराधियों ने हत्या कर विजय घाट पक्का पुल पर से ही कोसी नदी में फेंका होगा.

शुक्रवार को सर्वप्रथम स्थानीय लोगों ने महिला का शव विजय घाट पक्का पुल के पास भी देखा था. इसके बाद लाश नदी में बहते हुए आगे निकली थी. इससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने महिला की हत्या कर आराम से बाबा विशु राउत पुल पर लाया और सब को कोसी नदी में फेंक दिया.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet