नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव निवासी शंकर  की 35 वर्षीय पत्नी शीलू देवी कि संदेशात्मक स्थिति में मौत हो गई है. मिली जानकारी अनुसार रंगरा निवासी शंकर  की 35 वर्षीय पत्नी शीलू देवी ने सोमवार की देर शाम को घरेलू विवाद के कारण जहर खा लिया. महिला द्वारा जहर खाने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी.

स्थिति की गंभीरता को देख कर परिजन उसे ईलाज के लिए रंगरा स्थित एक स्थानीय नीजी चिकित्सक के पास ले गए. जिन्होंने उसे नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मगर नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में महिला की मौत हो गई. अस्पताल में उसे जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी. मगर रंगरा पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक इसके पूर्व शव को उठाकर वहां से भाग निकले. बहरहाल मामले को लेकर रंगरा पुलिस तहकीकात कर रही है. लेकिन खबर लिखे जाने तक रंगरा पुलिस द्वारा शव की खोज नहीं की जा सकी थी. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *