गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा नवटोलिया निवासी कैलाश मंडल के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार मंडल की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है. किशोर की मौत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे सुमित कुमार अपने भैंस को लेकर चढ़ाने के लिए बिचोली बांध के पास लेकर गया था. इसी दौरान सुबह बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में वह आ गया.

वज्रपात होने से वह पूरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. किशोर की मौत से गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.


