नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा स्थान 14 नंबर सड़क पर गैस गोदाम के पास गुरुवार की देर रात जांच के दौरान नवगछिया पुलिस ने एक पिस्टल, छह जिंदा गोली व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. हथियार व मोटरसाइकिल बरामदगी के संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष पुनि सत्येंद्र प्रसाद सिंह के बयान शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जांच के दौरान भागे निकले अपराधी, हथियार बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में सामने से टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ रहे थे. पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाता देख दोनों युवक गाड़ी से उतरा और गाड़ी छोड़कर दोनो केले के खेत की ओर भागे. पुलिस टीम द्वारा दोनों युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे.

File Photo

भागने के क्रम में दोनों युवक ने रास्ते में एक देसी पिस्तौल व छह गोली फेंक दिया. जिसे पीछा करने के दौरान पुलिस ने बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि भागने वाले युवक एक युवक की पहचान राहुल राय के रूप में की गई है. राहुल राय का अपराधिक इतिहास रहा है. दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अपराध जघन्य अपराध इस घटना को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस के जांच के दौरान अपराधी घटना को अंजाम देने में असफल रहा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *