नवगछिया : विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर गुरुवार को भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. पुल व पहुंच पथ पर जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे थे. वहीं जाम पर नियंत्रण पाने में नवगछिया पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही थी. दोनों ओर से बड़ी वाहनों के परिचालन होने एवं ट्रकों के ओवरटेक किए जाने के कारण जाम लग रहा था.

,, ट्रक के ओवर टेक व दो रोह में वाहन खड़ी कर देने के कारण लग रहा था जाम

जाम के कारण भागलपुर जाने वाले एवं भागलपुर से नवगछिया की ओर आने वाले यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. यात्रियों का कहना था कि ट्रकों के परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ट्रक चालक ओवरटेक कर दो रोह में वाहनों को खड़ी कर दे रहे है. जिस कारण जाम भयावह रुप ले रहा है.

यात्रियों ने कहा कि ट्रक के परिचालन पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ट्रकों पर अगर पुलिस प्रशासन नियंत्रण कर ले एवं ओवरटेक करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए तो जाम की समस्या का बहुत हद तक समाधान हो सकता है. पुल पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण दोनों ओर से पुलिस द्वारा ब्लॉक कर वाहनों को निकाला जा रहा था. लेकिन इसी दौरान ट्रक चालक द्वारा जल्दी निकलने की होड़ में ओवरटेक किये जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी.

जहान्वी चौक पीओपी के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ओर से क्रमबद्ध कर वाहनों को निकाला जा रहा है. जाम नहीं लगे इसको लेकर पुलिस कर्मी लगातार कार्य कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा सुबह नो बजे से रात्रि के नो बजे तक ट्रक के परिचालन पर रोक लिया कर लगा दिया जाए तो जाम की समस्या का बहुत हद तक समाधान हो जाएगा.

इधर जहान्वी चौक से तेतरी दुर्गा स्थान जाने वाले 14 नंबर सड़क पर भी भारी वाहनों के परिचालन के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. पुल एवं पहुंच पथ पर जाम लगने के कारण भागलपुर जाने वाले यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. नवगछिया से भागलपुर जाने में यात्रियों को 3 से 4 घंटे लग जा रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *