बिजली विभाग का शहरी व ग्रामीण पूर्वी डिवीजन में कस्टमर केयर खोलने का अंतिम फैसला हो चुका है। वहीं नवगछिया शहर के लिए पूर्व से कार्यरत कस्टमर केयर बंद हो सकता है। रविश इंजीनियरिंग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही मानव बल की सेवा एक जून से समाप्त हो जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
नवगछिया विद्युत सब डिवीजन के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने बताया कि तत्काल सेवा बंद नहीं किया जाएगा। पावर सबस्टेशन के कर्मचारी संचालित करेंगे। आने वाले समय में नंबर वही रहेगा, लेकिन यहां पूरे नवगछिया विद्युत सब-डिवीजन का कॉल अटेंड किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

