खरीक प्रखंड क्षेत्र में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही लोकमानपुर के पुवारी टोला के समीप करीब आठ सौ मीटर में पिछले शनिवार से हो रहा भीषण कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कटाव में लोगों की फसल लगी उपजाऊ जमीन कटकर नदी में समा रही है। इससे लोग चिंतित हैं। यह कटाव धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है, जिसे देखकर लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं विभाग द्वारा अभी तक कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं किये जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।

सीओ से मुखिया ने पहल की लगाई गुहार

लोकमानपुर में हो रहे भीषण कटाव को देखते हुए सीओ निलेश कुमार चौरसिया को मुखिया विरमा देवी ने एक पत्र भेज कर पहल करने की मांग की है। इसमें लिखा है कि कटाव गांव की ओर होने से लोग भयभीत हैं। वहीं गुरुवार को सीओ ने नाव से कटावस्थल का मुआयना किया एवं लोगों को साकारात्मक आश्वासन दिया।

लोगों ने खुद की नाव की व्यवस्था

लोकमानपुर में कोसी नदी पर लोगों द्वारा बनाये गये बांस का पुल ध्वस्त होने के बाद जान जोखिम में डालकर डेंगी नाव पर नदी पार करने को लोग विवश थे। स्थानीय पदाधिकारियों ने नाव की व्यवस्था नहीं करने पर ग्रामीणों ने खुद से दो बड़ी नाव की व्यवस्था की है, जिससे नदी पार कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *