नवगछिया : इस्माइलपुर से जाह्नवी चौक तक चल रहे रिंग बांध के निर्माण कार्य के दौड़ान स्थल पर पहुंचे इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल और उनके सहयोगियों को खदेड़ कर भगा दिये जाने की सूचना है. इस बाबत किसानों के तरफ से एक प्रेस नोट भेज कर उपरोक्त बातें कहीं गयी है. प्रेस नोट के माध्यम से किसान नेता बौसकी मंडल ने कहा है कि सरकार किसानों की सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनवा रही है, किसानों को उजाड़ने के लिए नहीं, लेकिन जिला पार्षद विपिन मंडल संवेदक से पैसा ले कर किसान विरोधी काम करवाना चाह रहे हैं.

जबकि अभी तक किसानों को नोटिस भी नहीं मिला है. अगर इस्माइलपुर को बचाने की मंशा है तो सबसे पहले जाह्नवी चौकके पास घार को भरवाना पड़ेगा, तभी इस्माइलपुर बाढ़ से बच पायेगा. किसानों ने कहा कि बिना मुआवजे का वे काम नहीं होने देंगे. इस अवसर पर किसान बौसकी मंडल, जागो मंडल, अशोक मंडल, बिशुनदेव मंडल, ममोली मंडल, दासो मंडल, शंकर मंडल, चिको मंडल, प्रयाग मंडल, विकास मंडल आदि अन्य भी मौजूद थे.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है. मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जायेगी.

कहते हैं पार्षद

इस मामले पर जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल और उनके सहयोगी अवधेश शर्मा ने बताया कि किसानों के काम को लेकर प्रयासरत हैं तो किसानों द्वारा खदेड़े जाने का सवाल ही नहीं उठता है. यह हास्यास्पद है. लेकिन शुक्रवार को बांध कार्य में लेवलिंग करने के लिए विभागीय टीम गयी थी, वे भी साथ थे. एक दोकिसानों ने बिना अधिग्रहण की नोटिस के लेवलिंग नहीं करने देने की बातकही. किसानों की हर बात उन्हें मान्य है. वे किसानों के साथ हैं, इसलिए
लेवलिंग कार्य को बंद कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *