नवगछिया के प्रखंड और अंचल कार्यालय में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई गई है। कार्यालयों में कर्मियों की सेवा पुस्त नियमानुकूल नहीं पाई गई। दोनों जगह कैश बुक में भी अंतर पाया गया। कार्यालयों में कर्मियों की कमी का असर दैनिक कामकाज पर पड़ रहा है। डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर जिले के सहायक प्रशासी पदाधिकारी नागेंद्र मंडल ने दोनों कार्यालयों का निरीक्षण किया है।

यह निरीक्षण डीएम के सात जून को होने वाले भ्रमण को ध्यान में रखकर किया गया। सहायक प्रशासी पदाधिकारी के निरीक्षण में खामियां पाई गई है। कार्यालय के प्रधान सहायक और नाजिर को सुधार करने का निर्देश दिया गया है। मंडल ने बताया कि प्रतिदिन साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया है। कर्मचारियों का मूवमेंट पंजी संधारित नहीं था।

कर्मचारी अगर कार्यालय से बाहर निकलते हैं तो उसे मूवमेंट पंजी में दर्ज करना होगा। अंचल में कर्मियों का लॉग बुक भरा हुआ नहीं पाया गया। सेवा पुस्त भी नियमानुकूल नहीं था। कैश बुक में भी अंतर मिला है। आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ थी। शाम हो जाने के कारण आवेदन नहीं लिए जा रहे थे। मंडल ने बताया कि निरीक्षण से संबंधित गार्ड फाइल पदाधिकारी वार प्रखंड में नहीं पाया गया।

दोनों कार्यालयों में कर्मियों की ड्यूटी चार्ट नहीं लगी थी न ही कर्मियों के बीच आवंटित कार्य की तालिका थी। अग्रिम की राशि का समायोजन भी नहीं किया गया था। इस पर प्रधान सहायक और नाजिर को नोटिस जारी करने को कहा गया। निर्देश दिया गया कि अग्रिम लिए कर्मियों की सूची बनाकर उन्हें नोटिस दिया जाए। वाउचर की राशि भुगतान के लिए जिला स्तर से मांग करने का निर्देश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *