नवगछिया : इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भागलपुर जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को पत्र लिखकर हाईलेवल और इस्माइलपुर के बीच पड़ने वाले जहजवा धार और परवत्ता धार को बंद करने की मांग की है. इस्माइलपुर के जिला परिषद विपिन कुमार मंडल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि नवगछिया अनुमंडल के चारों प्रखंड का बचाव इन दोनों धाराओं के बंद हो जाने से होगा.

अगर समय रहते इस धार को बंद कर दिया गया तो 250000 की आबादी बाढ़ प्रभावित नहीं होगी. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहां है कि इन दोनों धाराओं को बंद कर देने पर जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक हो रहे रिंग बांध के निर्माण कार्य में भी फिलहाल किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी.

इस मामले पर जिला परिषद ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है. जिला पार्षद ने कहा है कि नवगछिया अनुमंडल का इस्माइलपुर प्रखंड के लोगों को वर्षों से बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ रही है जबकि इस्माइलपुर प्रखंड का लेवल गंगा नदी के लेवल से ऊंचा है ऐसी स्थिति में अगर गंगा के दो खुली धाराओं को बंद कर दिया गया तो इस्माइलपुर प्रखंड पूर्णता बाढ़ की त्रासदी से मुक्त हो जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *