नवगछिया :नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को ईद त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्ष अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती सहित सभी बीडीओ, सीओ व थाना अध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया एसडीओ ने पदाधिकारियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र में सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने पदाधिकारियो को संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने एवं विवाह समारोह से निकलने वाले बारात जो मस्जिद से होकर गुजरने वाली है. इन संवेदनशील विषयों पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अप्रत्याशित अथवा संभावित तनाव की घटना से निपटने हेतु शांति समिति की बैठक में दोनों समुदाय के प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों को शांति बनाए रखने हेतु दायित्व सोपने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने वैसे विवाह समारोह या विशेष आयोजन जो मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में संपन्न हो रहा हो उस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. थाना अध्यक्ष को कहा गया है कि कहीं भी सांप्रदायिक तनाव या छोटी सी घटना होती है. तो इसके लिए संबंधित थाना अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी भी चिन्हित किए जाएंगे. एसडीओ में थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण सील रहकर स्थिति पर विशेष चौकसी एवं सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया.

एसडीओ ने बीडीओ सीओ एवं थाना अध्यक्ष को त्यौहार के मौके पर शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है. एवं किसी प्रकार की घटना होने पर आवश्यक कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में ऐसे लोग जो त्यौहार के मौके पर शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं. उन लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. बैठक में सभी पदाधिकारी वह शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *