नवगछिया थाना के पकड़ा निवासी मनीषा कुमारी पति चन्दन कुमार की संदेहास्पद मौत हो गयी है। महिला के भाई कदवा निवासी अरुण कुमार ने बहन की गला दबा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अरुण कुमार की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने पकड़ा जाकर महिला का शव बर्फ के बॉक्स से बरामाद किया। महिला का शव अनुमंडलीय अस्प्ताल में पोस्टमाटम के लिए लाया गया जहां पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
Total Downloads: 116
मृतक के भाई अरुण ने बताया कि फरबरी 2018 में मेरी बहन की शादी पकड़ा निवासी चन्दन से हुई थी। शादी के समय मेरी बहन को कोई बीमारी नही था। मैं जयपुर में रहता हूं। सात जून को मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है।

जब मैं पकरा गांव आया तो लोगों ने बताया कि मेरी बहन की मौत बीमारी से हुई है। उसने कहा कि ससुराल वाले ही बताएंगे कि मेरी बहन को कौन बीमारी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

