नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया मुख्य बाजार स्थित महाराजजी चौक के पास से शुक्रवार की दोपहर सड़े तीन बजे अपराधियों ने परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी मक्का व्यवसाय गोपाल जयसवाल की डिक्की से दो लाख रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ा ले गए. घटना के संबंध में पीड़ित मक्का व्यवसाय गोपाल जयसवाल द्वारा नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मक्का व्यवसाय गोपाल जयसवाल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक्सिस बैंक से उन्होंने चेक के माध्यम से दो लाख रुपये की निकासी की थी. संतोश नामक व्यक्ति ने उन्हें एक दिन पहले ही दो लाख का चेक दिया था. गुरुवार को विलंब होने के कारण वह चेक को भजा नहीं पाए था. उन्होंने बताया कि तीन बजे बैंक ने उसे पैसे दिये थे. बैंक द्वारा सौ रुपए का गड्डी एवं पांच सौ रुपये का दो गद्दी दिया गया था. झोला नहीं रहने के कारण बैंक से ही झोला मंगा.

बैंक द्वारा एक सफेद रंग का लिफाफा दिया गया. उन्होंने बताया कि सभी पैसे को उस लिफाफे में रखकर बैंक के नीचे खड़े अपनी गाड़ी की डिक्की में रखा. वहां से चलने के बाद वह महाराज जी चौक पहुंचा महाराज जी चौक पर आम के ठेले के पास अपनी गाड़ी को खड़ी किया और आम खरीदने लगा. आम खरीदने के बाद वह डिक्की खोल कर डिक्की से प्लास्टिक का झोला निकाला और आम लेने लगा. इतने ही देर में उचक्कों ने उसके डिक्की से पैसा निकाल लिया. उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने पैसा निकाला है उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में आई है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नही दिख रहा है.

उन्होंने बताया कि पैसा निकालने वाले युवक के हाथ में हेलमेट था पैसा निकालने के बाद युवक ने पैसे को हेलमेट में छुपा लिया था. व्यवसाई ने बताया कि किसानों को पैसा भुगतान करने के लिए उन्होंने पैसे की निकासी की थी. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है. पैसा निकालने वाले युवक की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है. सीसीटीवी कैमरे में आई तस्वीर स्पष्ट नहीं है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *