नवगछिया : कोसी नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण नवगछिया के विजय घाट पर प्रत्येक वर्ष जोड़े जाने वाले पीपा पुल का संपर्क स्थाई रूप से बंद हो गया है. जानकारी मिली है कि कदवा और ढोलबज्जा के तटीय इलाकों के लोगों का नवगछिया से संबंध विच्छेदित हो गया है. नवगछिया के रामनगर, बिनटोली, सकुचा के कई किसान जो रोजाना उस पार अपने खेतों पर जाते हैं वे लोग अब खेतों पर नहीं जा पाएंगे.

– अब तक प्रशासन द्वारा नहीं की गई नाव की व्यवस्था

 एसडीओ ने अंचलाधिकारी को दिया ना अभी तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी पीपा पुल से लगभग 10 हजार की आबादी के लोगों का प्रत्यक्ष सरोकार था. पुल के पास जाने से अब उन लोगों के सामने एक मात्र विकल्प तैर कर या फिर डेंगीग नाव के सहारे इस पार से उस पार होने का रह गया है. मालूम हो कि इस बार दूसरी बार कोसी नदी के तटों से पुल का संपर्क भंग हुआ है.

पहली बार संपर्क भंग होने के बाद प्रशासनिक स्तर से पहल कर पीपा पुल को जोर दिया गया था लेकिन इस बार कोसी के जलस्तर में इतनी वृद्धि हो गई है कि पीपा पुल को जोड़ना संभव नहीं है. संवेदक द्वारा पीपा पुल को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इधर ग्रामीणों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से जल्द से जल्द सकुचा विजय घाट पर नाव परिचालन की व्यवस्था करने की मांग की है.

मालूम हो कि बीकापुर का संपर्क सुबह बंद हुआ लेकिन देर शाम तक प्रशासनिक स्तर से किसी भी नाव की व्यवस्था नहीं की गई थी. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि पीपा पुल का संबंध विच्छेद हो जाने की सूचना उन्हें है और उन्होंने इस बाबत रविवार की सुबह से नवगछिया अंचलाधिकारी को नाव का परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *