नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न प्रखंड में ईद का त्यौहार शांतिपुर एवं भाईचारे के बीच संपन्न हुआ. ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों ने सुबह निर्धारित समय पर विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की. नवगछिया शहर के जामा मस्जिद, मुमताज मोहल्ला मस्जिद, मकखातकिया मस्जिद, उजानी मस्जिद, रसलपुर ईदगाह, रसलपुर मस्जिद, पकरा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की. ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दिया.
Total Downloads: 116
ईद के मौके पर एक दूसरे को सेवई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया. ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न मस्जिद एवं चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

वही नवगछिया बाजार में नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह दल बल के साथ लगातार गश्ती करते नजर आए. वहीं ईद के मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव ने घूम घूम कर लोगों को ईद का मुबारकबाद दिया. कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह नवगछिया जामा मस्जिद के पास ईद की नमाज समाप्त होने के बाद लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी.

