नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में इस साल इंटर की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो भूपाल कृष्ण चौधरी एवं महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा समारोह पूर्वक सम्मान-पत्र प्रदान किया गया.

– दिया गया सम्मान-पत्र, खिलाई गयी मिठाई

साथ ही सबों को मिठाई भी खिलाई गयी. इस दौरान वाणिज्य संकाय में अव्वल रहे राहुल खेतान, स्वेता कुमारी, छोटी प्रिया और कोमल कुमारी को और विज्ञान संकाय में अव्वल मिताली राज, प्रगति प्रकाश, रजत कुमार सिंह, भगीरथ कुमार तथा कला संकाय में अव्वल मो मुख्तार, रचना कुमारी और मो रिजवान अली को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया.

मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, वाणिज्य संकाय के दिनकर आचार्या, विज्ञान संकाय के रणविजय यादव, गोवर्धन दास, रामलखन यादव, कपिलदेव सिंह, आमोद झा, अवध नारायण यादव, अशोक कुमार सिंह, डोमन प्रसाद, महेश प्रसाद साह, उमेश चंद्र सिंह, कालेज के मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया, अजय कुमार उर्फ नेता जी सहित सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने इन सभी टॉपर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *