नवगछिया : अभी अभी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जबरदस्त भीषण हादसा हो गया जिसमें अनियंत्रित टैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना नवगछिया बस स्टैंड से मकनपुर जाने वाली रास्ते में संतोष धर्म कांटा के आसपास हुई टक्कर इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग सौ मीटर दूर जाकर रोड पर गिरे |
Total Downloads: 116
शुक्र था कोई वाहन तेज रफ्तार से नही आ रहा था स्थानीय लोगो की मदद से गंभीर रूप से घायल लोगो को अस्पताल भेजा गया घायल मे एक सात वर्षीय बच्ची गरीमा कामत, महिला खुशबू कामत व एक जेन्स योगेश कामत शामिल है |

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया

