नवगछिया : अभाविप मदन अहल्या महिला कालेज इकाई के द्वारा दुसरा दिन कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व अभाविप मदन अहिल्या कालेज अध्यक्ष अंजली ने किया. जहां दुसरे दिन कालेज में हस्ताक्षर अभियान की नेतृत्व कर रही अध्यक्ष अंजलि ने बताई कि हम – सब को कालेज प्रशासन की भरपूर सहयोग मिला एवं कालेज में पढ रही छात्रऒ की समर्थन देने वाली की संख्या बढ़ते जा रहा है.

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि मदन अहिल्या महाविद्यालय सभी मानदंड पर पीजी एवं बीएड डिग्री के लिए तैयार हैं. विश्वविद्यालय के कुलपति से हम सभी की मांग है कि जल्द से जल्द शुरू किया जाय.

वहीं मोके पर नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता. सोनू, जितेंद्र, सुमित, गौरव ने बताया कि हम-सब की मांग अगर जल्द से जल्द नहीं पुरा होता है तो हमसभी आगे चरणबद्ध धरणा प्रर्दशन, और तेज आंदोलन करने के लिए सदैव तैयार हैं. मौके पर कार्यकता श्वेता, पुजा, वर्षा, सुंगंधा, काजल, सोनू, सुमित, जितेंद्र, लालू, रवि, किशन आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *