नवगछिया : शहर के वैशाली चौक स्थित यूनियन बैंक के रकम झपट कर भाग रहे एक झपटामार को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच कर जम कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा की गयी पूछ ताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम और पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र राजीव मंडल है. स्थानीय लोगों की पिटाई से घायल हुए राजीव का इलाज नवगछिया पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया है.

एटीएम से रकम झपट कर भाग रहे युवक को लोगों ने धुना

– धुनाई कर स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले

वहीं पुलिस हिरासत में जब युवक की तलाशी ली गयी तो आरोपी युवक के पर्स से की जांच करने पर पर्स से 49 सौ रूपये नगद, दो एटीएम कार्ड, एक डेबिट कार्ड एवं एक आधार कार्ड बरामद किया है. नवगछिया पुलिस गिरफ्तार युवक से बुधवार को सघन पूछ ताछ कर रही थी. पुलिस युवक के गिरोह का पता लगाना चाह रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर दो बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के मील टोला निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रूपेश कुमार नवगछिया वैशाली चौक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे की निकालने गया था.

उसने पहले दस हजार निकाला फिर छ: हजार निकाल रहा था. छह हजार एटीएम से निकलने के साथ ही पास ही खड़े राजीव ने रूपेश को जबरदस्त धक्का दे मारा और झपट कर रकम ले लिया और भागने का प्रयास किया. रूपेश तुरंत जोर जोर से चिल्लाने लगा. रूपेश द्वारा हल्ला किये जाने पर आस पास के लोगों ने युवक को वहीं पर दबोच लिया. चोर को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी.

चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस वैशाली चौक पहुंची. जहां लोगों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में रूपेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *