नवगछिया – बालू ढोने वाले नाविकों से रंगदारी माँगने वाले अपराधियों को पुलिस ने गंगा नदी में तैरकर पकडने में सफलता हासिल किया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को चार सशस्त्र अपराधी कैंप कार्यालय के पीछे जिओ बैग पीचिंग कर रहे नाव पर आये और नाव को नदी के उस पार ले जाने कहने लगे. अपराधियों के डर से नाविक फरार हो गये.
जिस कारण अपराधियों द्वारा स्वयं नाव को खोलकर ले जाया जाने लगा. मजदूरों द्वारा सूचना दिये जाने पर वहाँ तैनात पुलिस हवलदार अर्जुन मंडल, सिपाही जितेन्द्र कुमार, यश मेहता व पवन कुमार सिंह दूसरी नाव से पीछा कर अपराधियों को पकडने का प्रयास किया.

पुलिस को नजदीक देख सभी अपराधी उक्त नौका को छोड़कर छोटी नौका से भागने का प्रयास करने लगे. परन्तु पुलिस की मुस्तैदी को देख सभी अपराधी नदी में कूद गये. सिपाही जितेन्द्र कुमार भी नदी में कूद गये और दो अपराधियों क्रमशः पूजो यादव व सिंटू यादव को भी कर लिया. हालाँकि दो अपराधी भागने में सफल रहा.
अपराधियों की निशानदेही से पुलिस ने छोटी नाव से एक देशी कट्टा, कारतूस व मोबाइल जब्त किया है. पूजो यादव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. कहलगाँव के मछुआ की हत्या का नामजद आरोपित व कई अन्य आपराधिक मामले का आरोपित है. गोपालपुर पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती से कम नहीं है.


