नवगछिया युवा जदयू की प्रथम बैठक युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बिहारी धर्मशाला नवगछिया में आयोजित की गई । इस बैठक में युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने जिलाकार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी । प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए सोनू जायसवाल ने कहा कि युवा जदयू की नवनियुक्त टीम तेज-तर्रार है । इस कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता विमलदेव राय, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता मिलन सागर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, मो इफ्तिखार आलम, मृत्युंजय राय, सुरज कुमार पोद्दार, मनीषा देवी, किरण झा,सुनैना देवी, नवीन कुमार निश्चल, पुष्पक कुमार सिंह इत्यादि मौजूद थे ।

इस बैठक में रवि कुमार को जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, प्रशांत कुमार कन्हैया को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, शिवशंकर चौधरी, रजनीकांत राय, हिमांशु भगत और सुशील कुमार को उपाध्यक्ष, सिराज साह,त्रिभुवन कुमार, मुकेश कुमार राय और किशन चंद्रवंशी को जिला महासचिव, राजकुमार भगत, सत्यप्रकाश सिंह, रॉबिन कुमार, प्रफुल्ल कुमार, अच्छेलाल रजक, नितेश कुमार, अब्दुल कादिर और नुनुमणि कुमार को जिला सचिव, बौधी शर्मा, सिंटु कुमार, रंजीत राय, भवेश कुमार, रंजीत भगत, राजा कुमार, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, तूफानी कुमार, बिभूती कुमार, दीपक साह, गोलू कुमार, कन्हैया कुमार, रणवीर कुमार, अमित दास को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया ।

वहीं नवगछिया नगर अध्यक्ष इश्तेखार आलम, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार और इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष शंकर साह को नियुक्त किया गया है ।प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि जिला टीम की दुसरी सूची जल्द ही जारी की जायेगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *