नवगछिया: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भगालपुर में आयोजित क्षेत्रीय बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ” काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है ” भाजपा कुछ भी कर ले दुबारा सत्ता में लौटने वाली नही है। 2014 के मोदी लहर में भी भगालपुर,बांका और सीमांचल क्षेत्र के लोकसभा सीट भाजपा नही जीत पाई थी। इस वक्त तो पूरे देश मे मोदी सरकार के खिलाफ अंधी चल रही है।
Total Downloads: 116
श्री यादव ने कहा कि भाजपा पहले देश की जनता को बताए 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए वादे कितने पूरा हुए। युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने चार वर्ष में चार लाख भी रोजगार नही दे पाए बल्कि नोटबंदी और जीएसटी लागू कर लाखों लोगों की नौकरियां खत्म कर दिए। भाजपा जब विपक्ष में थे तो कहते थे विदेशों में भारतीयों के जमा पैसे सभी कालाधन है।

इनके शासनकाल में स्विस बैंक में भारतीयों के जमा पैसे में 50 प्रतिशत की जब वृद्धि हुई तो अब कहते है स्विस बैंक में जमा सभी पैसे कालाधन नही है। महंगाई चरम पर, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। क्या भाजपा के अच्छे दिन यही है ।

जनता अच्छी तरह जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ व सिर्फ जुमलेबाजी और नफरत की राजनीति करते है। केवल झूठी आरोप लगाकर दुसरो को बदनाम करने की राजनीति करते है। इसलिये 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का देश की जनता ने मन बना लिया है।
