नवगछिया : मोटरसाइकिल सवारों को अक्सर हेलमेट पहन कर चलने की सलाह दी जाती है. सड़क हादसे में शनिवार को अलसुबह मारे गए फुल्टन कुमार हेलमेट पहना था. लेकिन जब मौत आ जाती है तो सुरक्षा के लाखों पाए धरे के धरे रह जाते हैं. सड़क हादसे में हेलमेट पूरी तरह से टूट गया था और फुल्टन का सर सड़क पर पटका खा गया. सर गंभीर रूप से फत जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी.

करीब 3 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. ना तो परिजन पहुंचे और ना ही पुलिस. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल लेकर गयी. फुल्टन कुमार शर्मा की मौत के बाद इस्माइलपुर 519 सौदागर टोला में मातमी सन्नाटा छा गया है. युवक की मौत से की खबर गांव पहुंचते ही सबों को झकझोर कर रख दिया. काल बनकर सड़क पर दौड़ती वाहन ने पल भर में प्रियंका का सुहाग उजाड़ दिया.

मृतक फुल्टन शर्मा की पत्नी प्रियंका कुमारी अपने पति के मौत की खबर सुनते ही बेहोश होकर गिर गई. प्रियंका के रुदन एवं क्रंदन हर किसी की आंखें नम हो जा रहे थे. आस पास की महिलाए उन्होंने ढांढस बंधा रही थी लेकिन उसके ऊपर तनिक भी असर नहीं पर रहा था. वह अपने रुदन में कह रही थी कि अब उसकी देखभाल कौन करेगा. वह इतना कहकर बार-बार बेहोश हो रही थी.

वहीं युवक के पिता रामसेवक शर्मा व भाईयों का भी रो रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व फुल्टन की शादी नंदग्राम कदवा में प्रियंका से हुई थी. वह छह भाइयों में पांचवे नंबर पर था और खेती मजदूरी करता था. स्थानीय लोगों ने कहा कि फुल्टन स्वभाव में काफी मिलनसार था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *