नवगछिया : नवगछिया रेलवे के प्लेटफार्म नंबर दो के नीचे वाहन पड़ाव में रविवार की रात प्रशासन का आदमी बता कर एक व्यक्ति ने स्टैंड किरानी की जमकर पिटाई की. इसके बाद अपना हथियार लहराते हुए उनके ऊपर तान दिया. किरानी पर हथियार तान दिए जाने की घटना के बाद वहा पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के नीचे वाहन पार्किंग स्थल पर बी आर 10 टी 1235 स्कार्पियो गाड़ी से एक व्यक्ति उतरे. गाड़ी को पड़ाव में खड़ी करने के बाद किरानी उनसे पार्किंग चार्ज मांगा गया. पार्किंग चार्ज मांगने पर उक्त व्यक्ति उग्र हो गए.

पहले उन्होंने लात घूसों से किरानी की पिटाई की. उसके बाद भी जब उनका जी नही भड़ा तो अपना पिस्टल निकल लहराते हुए किरानी पर तान दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि हम प्रशासन के आदमी है यही पर गोली मार देंगे. हथियार लहराते देख आसपास के वाहन चालक व यात्री सहम गए थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *