नवगछिया के तेतरी के मुखिया मुखिया रविन्द्र दास के पुत्र बिसमानी दास द्वारा की पिटाई और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने कहा कि 28 जून की रात मुखिया पुत्र हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए 10 हजार रुपये रंगदारी के रूप मांगे और वार्ड चार के सदस्य धर्मेश कुमार दास को पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने नवगछिया पुलिस को आवेदन दिया लेकिन दो दिन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Total Downloads: 116
इससे नाराज लोग एसपी से मिलकर मुखिया पुत्र पर कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन एसपी के नहीं रहने से लोगों का गुस्सा और भड़क गया। लोग सड़क जाम करने जाने का मन बनाने लगे। उसी समय मुख्यालय डीएसपी पहुंच गये। आक्रोशित लोग उन्हें घेर लिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। डीएसपी ने नवगछिया थानाध्यक्ष से बात कर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद लोग शांत हुए।

पिता के बाद पुत्र को मारने का वीडियो वायरल
लोगों ने कहा कि मुखिया पुत्र ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने कहा है कि पहले बाप को मारा अब उसी तरह बेटा को मारेंगे। इससे लोगों में नाराजगी है, वहीं पीड़ित में भय का माहौल है।
पूर्व में भी चार लोगों को पीटकर दी थी गोली मारने की धमकी
एसपी कार्यालय पहुंची महिलाओें ने बताया कि इसके पहले मुखिया पुत्रे ने कई लोगों को मारापीटा और जान मारने की धमकी दी है। छोटू ने बताया कि हमको भी जान मारने की धमकी दी थी। महिलाओं ने बताया कि इनलोगों ने पूर्व में भी संजीत दास पर गोली चलायी थी। सुग्गा दास के पुत्र अनुज कुमार दास को मारपीट कर घायल कर दिया था। विकलांग दीपक कुमार ने बताया कि मुझे मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि जब बेटे की शिकायत मुखिया से करने गए तो कहा कि जो घर पर आता है, उसे बम मार दो। ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया पुत्र दिन में ही हथियार लेकर घूमता है। दिनदहाड़े अपने साथियों रनवीर दास, सुजीत दास, ललन दास, मनीष दास के साथ दिनदहाड़े हथियार लेकर गांव में गोली चलाता है और मारपीट करता है।

