गोपालपुर : इस वर्ष पुनः गंगा नदी की बाढ आने की संभावना से अनुमंडलवासी सहम जाते हैं. बताते चलें कि वर्ष 2016 में प्रलंयकारी बाढ के कारण नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंड के लोगों को तीन महीने तक बाढ का दंश झेलना पडा था. इस वर्ष जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक तटबंध निर्माण कार्य शुरु होने से उम्मीद जगी थी कि इस वर्ष बाढ का तांडव नहीं झेलना पडेगा. परन्तु राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण तटबंध निर्माण कार्य आधा – अधूरा होने के कारण बाढ की विभिषीका से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि प्रखंड के जहाज धार व परबत्ता धार के मुँह को फिलहाल बंद कर बाढ से राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ रहा है. ऐसे में दोनों धार से पानी कुछ दिनों में फैल जायेगा. जिला पार्षद ने बताया कि 13 अप्रैल को नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के ततकालीन कार्यपालक अभियंता ई विरेन्द्र प्रसाद ने लिखित आश्वासन दिया था कि 15 जून के बाद दोनों धार को बंद कर दिया जायेगा. सीएम नीतीश कुमार को पाँच जून को ईमेल भेज कर दोनों धार बंद कराने की गुहार लगाई.

नौ जून को डीएम व कमिन्शर भागलपुर को लिखित आवेदन दिया. पुनः 27 जून को डीएम भागलपुर से मिलकर दोनों धार को बंद करने की गुहार लगाई. ताकि नवगछिया में जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न ना हो. उन्होंने बताया कि दोनों धार को बंद कराने हेतु बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह व मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे से मिला तो उन लोगों ने मुझे कार्यपालक अभियंता से मिलने की सलाह दी.

कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार से मिलने पर उन्होंने कह् कि बिना उनके आदेश के मैं कुछ नहीं कर सकता हूं. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि दोनों धार को बंद कराने के लिये अगले दो -तीन दिनों में ग्रामीणों के सहयोग से विक्रमशिला सेतु को जाम कर आंदोलन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने – अपने केन्द्रवार बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, गर्भवती व धातृ महिलाओं की कम्प्यूटरीकृत सूची अपने -अपने अंचलाधिकारी को शीघ्र हस्तगत करावें. रं

गरा चौक में 40से अधिक, खरीक में 50 केन्द्र, नारायणपुर में 50 केन्द्र, नवगछिया में 20 केन्द्र, इस्माइलपुर में 37 केन्द्र व बिहपुर में 15 केन्द्र बाढ से प्रभावित होते हैं. गोपालपुर की सीडीपीओ को बाढ से प्रभावित होने वाले केन्द्रों की सूची ततकाल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *