नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी छात्रा पूजा कुमारी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह मैट्रिक का के रिजल्ट की जानकारी लेने के लिए स्कूल गई हुई थी.
Total Downloads: 174
स्कूल से लौटने के क्रम में रास्ते में गांव के ही युवक ने जबरन उसका साइकिल रोक लिया और हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गलत करने की नियत से गड्ढे की ओर खींच कर ले जाने लगा.

उन्होंने बताया है कि इस दौरान युवक ने उसका उनका कपड़ा भी खींचने का प्रयास किया और भद्दी भद्दी गालियां भी दी. हल्ला करने पर युवक भाग गया. नवगछिया महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

