ढोलबज्जा: बाढ़ से पूर्व बाबा बिशु राउत पुल के उतरी छोड़ समीप, गाइड बांध के किए गए मरम्मती का निरीक्षण बुधवार के दिन जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने किया. जहां बाढ़ को लेकर इस बार पहले हीं पुल निर्माण कंपनी एपसी सिंघला कंट्रक्शन के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर बांध के मरम्मती का कार्य कर ली गई है. वहीं नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने बताया बाढ़ के समय हर साल कोसी नदी की धारा से पुल के गाइड बांध कट जा रहे थे. जिस समय इस पर काबू कर पाना काफी मुश्किल होता था. जिसे देखते हुए इस बार सारी तैयारियां पहले की गई. अगले साल की तुलना इस बार बांध की अच्छी मरम्मती हुई है.

साथ ही अधिकारियों को बताया कि लोकमानपुर से कोसी नदी की धाराएं दो भागों में विभाजित हो जाती है. जो एक धरा पुल के दक्षिणी छोर व दूसरी धाराएं पुल के उतरी छोड़ से पहले सीधे गाइड बांध से टकराकर निकलती है. जिसके कारण बार बार बांध कट जा रहे थे. इन दोनों धाराओं के बीच जो सुखा भूखंड यानी कोसी का दियारा क्षेत्र हैं उसे यदि विभाग के द्वारा फोड़ उस होकर नदी की धारा निकाल दी जाए तो कोसी नदी की धारा बीचों-बीच निकल जायेगी और काफी हद तक बांध को बाढ़ से बचाया जा सकता है. उसके बाद बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ निर्माण को लेकर किए गए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा किसानों नहीं मिलने के कारण प्रताप नगर कदवा पहुंचकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने जमीन दाता किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना.

जहां दो किसानों को अब-तक मुआवजा नहीं मिलने के कारण उनके द्वारा पहुंच पथ का निर्माण काल रोक दिया गया है. जिसमें उमाकांत राय को जमीन का पैसा तो मिल गया है पर उसे घर का पैसा नहीं मिला है. वहीं बाबा देवी की डेढ़ कट्ठे जमीन में से 1 कट्ठा जमीन का पैसा दे दिया गया है तो बाकी 10 धूर जमीन का नोटिस तक नहीं मिला है. जिसके चलते उस जमीन पर बाबा देवी के द्वारा बांस बल्ले लगाकर निर्माण कार्य रोका गया है. डीएम ने जल्द मुआवजा दिलाने आश्वासन देते हुए, किसानों को जमीन खाली करने को कहा. जिस पर किसानों ने अपनी सहमति भी दे दी है. उधर जिलाधिकारी के पास आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के चारदिवारी की समस्या को माले नेता कॉ० रामदेव सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने रखा.

ग्रामीण फोरलेन सड़क से सटे स्कूल के चारदिवारी देने की मांग कर रहे थे तो पुल निर्माण कंपनी का कहना था जहां से जमीन अधिग्रहण फोरलेन सड़कों में किया गया है, उसके बाद हीं चारदिवारी दिया जाएगा. जिसको लेकर विवाद चल रहा था. उसे सुलझाते हुए डीएम ने तत्काल सड़क से हटकर 10-15 फीट की दूरी पर स्कूल के चारदिवारी देने को कहा. वही एक और समस्या थी जो स्कूल के समीप फोरलेन सड़कों के बीच बजरंगबली का मंदिर फंसे हुए थे. जिस पर ग्रामीणों द्वारा जमीन दिए जाने के बात पर उसे कंपनी के द्वारा उस नए जगहों पर शिफ्ट करवाने के लिए पुल के डीपीएम अभय कुमार को कहा गया.

वही मुखिया अजय कुमार ने डीएम से कहा कि पहुंच पथ निर्माण को लेकर किए गए भूमि अधिग्रहण के बाद से कई ऐसे बेघर हुए भूमिहीन किसान परिवार हैं जो बीच सड़कों पर या किसी दूसरे के यहां किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं. उन भूमिहीनों को बसाने लिए 2.64 एकड जमीन का भी अधिग्रहण कर लिया गया है. उस जमीन पर जल्द से जल्द ऐसे भूमिहीन परिवारों को बसाया दिया जाए. जिस पर जिला अधिकारी ने कहा जमीन का अधिग्रहण हो गया है तो उस भूमिहीन परिवारों को जमीन देकर उस पर जल्द बसाया जायेगा. सभी किसान निश्चिंत रहें

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *