बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर दोपहर 12:47 बजे रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहे व्यवसायी के स्टाफ से 1.04 लाख रुपये छीन लिये।
Total Downloads: 116
वारदात भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला में बुधवार दोपहर 12:47 बजे घटी। बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी पवन डालुका के बेटे अभिनव के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटरशिप साईं इंटरप्राइजेज के एकाउंटेंट बिनोद शर्मा से छिनतई के बाद तीनों बदमाश फरार हो गये।
घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर केएन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद कोतवाली थाना पहुंचे बिनोद शर्मा ने बताया कि चुनिहारी टोला स्थित साईं इंटरप्राइजेज से पैसे लेकर वे शहीद चौक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे।

सीसीटीवी में कैद हुए तीनों बदमाश
मारपीट और रुपये वाला थैला छीनने के बाद तीनों बदमाश जिधर से भागे, उधर कई जगहों पर सीसीटीवी लगा हुआ है। बिनोद के बताए गए हुलिए और बाइक के आधार पर सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार तीनों संदिग्ध बदमाशों को देखा गया है। पुलिस के मुताबिक उस गली लगे नगर निगम के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि बाइक का नंबर स्पष्ट हो सके और बदमाशों तक पुलिस पहुंच सके।
इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि छिनतई करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गयी है। सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है। घटना को अंजाम देने वालों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

