नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के कुम्हार पट्टी से नवगछिया पुलिस ने मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवक का शव बरामद किया. युवक के शव की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के छिपछिपीया निवासी जागो मुसाहर 33 वर्ष पिता जब्बा मुसहर के रूप में की गई. युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के कारण नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

– संदेहास्पद स्थिति में बांका के युवक की मौत

– पुलिस ने हृदय गति रुक जाने से युवक की मौत होने की वक्त की है आशंका

इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. युवक के शव की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. सूचना मिलने पर परिजन नवगछिया पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जागो कचरा चुनने का काम करता था. वह इन दिनों गभीर बीमारी से जूझ रहा था. वही नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक युवक की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण होना प्रतीत होता है. इस संबंध में नवगछिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *