नवगछिया : नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में छात्र राजद के अपने पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर पूर्व घेाषित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौड़ान पुलिस द्वारा लाठी भांजे जाने की सूचना है. लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शन कारी छात्र छात्राएं उग्र हो गये और घंटों महाविद्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा किया. इस दौड़ान महाविद्यालय प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझा बुझा कर शांत कराया. फिर महाविद्यालय में बीएमपी जवानोंकी तैनाती कर दी गयी.
पूरे मामले पर नवगछिया की एसपी निधि रानी खुद नजर बनाये हुए थी. छात्र संगठनों छात्र राजद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लाठी चार्ज के विरोध में पुलिस दाधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवेदनदिया है. छात्रों के अनुसार वे लोग अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को ग्यारह बजे दिन मंझ महाविद्यालय पहुंचे थे. लेकिन अभी वे लोग परिसर में आये ही थे कि महाविद्यालय की ओर से पुलिस बुला कर छात्रों पर लाठी चार्ज करवा दिया गया.

आराधना रानी ने पुलिस पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा है कि उनलोगों की पंद्रह सूत्री मांगों को जब नहीं माना गया तो उनलोगों ने पूर्व में ही इस तरह के आंदोलन किये जाने की सूचना दी थी. लेकिन जब वे लोग महाविद्यालय पहुंची तो छात्र छात्राओं पर लाठी चार्ज करवाया गया. प्रदर्शन करने वाले छात्ओं में आराधना रानी, रूबी, रीता, सिंकी, प्रीति, गुंजन, नीमा, रिमझिम, नीमा, श्याम, आमोद, कौशत आलम, अविनाश, सुकेश, मणिकांत, राहुल, हर्षराज, मंजीत, प्रिंस, जवाहर, उदय, पिंटू, नमीष आदि अन्य भी थे.
कहती हैं प्रचार्य
महाविद्यालय की प्राचार्य डा भावना झा ने कहा कि छात्र या छात्राओं पर लाठी चार्ज नहीं किया गया है. उनको छात्राओं द्वारा प्रदर्शन किये जाने की सूचना थी लेकिन छात्रों और दूसरे कॉलेजों के लड़कों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना नहीं थी. प्रदर्शन करने वालों में तीस से 35 छात्र थे. ऐसे में पुलिस को बुला कर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

अभविप ने भी थाने में दिया आवेदन
घटना के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने नवगछिया थाने में दिये आवेदन में कहा है कि प्रदर्शन के दौड़ान लड़की के साथ जबरदस्ती की गयी. कमरे से जबरदस्ती धक्का दे कर निकाला गया. लड़कियों के उपर हाथ भी उठाया गया. अभविप ने दोषी व्यक्तियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. अभविप द्वारा दिये गये आवेदन पर कई छात्राओं ने हस्ताक्षर किये हैं. हालांकि छात्राओं के साथ इस तरह की किसने और क्यों किया इस बात का जिक्र अभविप के आवेदन में नहीं है.

क्या है पंद्रह सूत्री मांग
मदन अहल्या छात्राओं द्वारा पिछले कई दिनों से पंद्रह सूत्री मांगों से महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है. पंद्रह सूत्री मांगों में पुस्तकालय में पुस्तक की कमी, खेल विभाग में खेल सामग्री की कमी, कॉमन रूम की व्यवस्था करने, कॉलेज में प्रत्येक चापाकल में आयरन की मांत्रा अधिक है, शुरू पेयजल की व्यवस्था करने, साफ सफाई की हो व्यवस्था, कॉलेज में राजनीति बंद हो, हॉस्टल चालू करवाया जाय, छात्र संघ का खाता खोलवाया जाय, वायफाय की सुविधा दी जाय, लोकल लेवी को बंद करवाने से पहले हिसाब
दिया जाय, प्रयोगशाला की व्यवस्था हो, पांच घंटे शिक्षिकों की उपस्थिति अनिवार्य हो, जो शिक्षक छुट्टी पर रहें उनका नाम नोटिस निकलवाया जाय, छात्र संघ कार्यालय में मुविंग चेयर की व्यवस्था की जाय, कूलन केंट लगवाया जाय शामिल हैं.


