ढोलबज्जा: इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय छट्ठू सिंह टोला में, रसोईया के पद पर कार्यरत बिजली देवी को वहां के प्रधानाध्यापक व साधनसेवी द्वारा चरित्रहीन बता रसोईया के काम से हटाये जाने का मामला सामने आया है. उक्त बातों से पीड़ित रसोईया ने विद्यालय प्रभारी चंद्रकांत मंडल व साधनसेवी भूपेश कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए 23 जून को हीं जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. आवेदन में बिजली देवी ने बताई है कि प्रधानाध्यापक चंद्रकांत मंडल मुझे चरित्रहीन महिला कह कर प्रताड़ित करते हैं.

चरित्रहीन कहकर विद्यालय से रसोईया को हटाया

रसोईया ने विद्यालय प्रभारी व साधन सेवी पर आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन दिया है

उन्होंने मुझ पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर 24 अप्रैल 2018 को रसोईया के कार्य से हटा दिया है. उन्होंने ऐसा यहां के ग्रामीण उमेश मंडल एवं योगेंद्र ठाकुर के प्रभाव में आकर किया है. यह दोनों आदमी समाज के दबंग एवं मनबढू किस्म के लोग हैं. जिनसे समाज के लोग भय खाते हैं. मुझे नाजायज तरीके से बिना वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण के ही प्रताड़ित व अपमानित करके इस कार्य से हटाया गया है. वहीं रसोईया ने लिखा है कि- ग्रामीण दबंग उमेश मंडल द्वारा मुझे बार-बार धमकी दिया जा रहा है कि यदि कहीं किसी प्रकार के लिखा पढ़ी कर शिकायत की तो जान मार देंगे.

क्या कहते हैं साधन सेवी.

इस्माईलपुर प्रखंड के साधनसेवी भूपेश कुमार सिंह बताते हैं कि- ऐसा ग्रामीणों द्वारा विरोध कर किया गया है. ग्रामीणों की मांग थी कि यदि रसोईया बिजली देवी विद्यालय आई तो, विद्यालय में ताला मार दिया जाएगा. वह चरित्रहीन है. जिसपर मैंने कई बार स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का भी प्रयास किया कि गरीब महिला खाने कमाने वाली है रहने दिया जाए.

पर वहां के ग्रामीण एक भी मानने को तैयार नहीं हैं उक्त बातों को लेकर वहां के प्रमुख, जिला परिषद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बिजली देवी को एक बैठक भुलाने को कहा था जिसमें प्रमुख ने खुद कहा था मैं स्वंय आकर मामले को सुलह कर दूंगा. पर रसोईया के द्वारा अबतक बैठक नहीं बुलाई गई है.
बताते चलें कि पीड़ित रसोईया करीब ढाई महीने से प्रखंड कार्यालय व पदाधिकारियों के चक्कर काट रही है पर कहीं से उनको इंसाफ नहीं मिल पा रही है.

क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक

मध्य विद्यालय छट्ठू सिंह टोला के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत मंडल ने बताया- कोई भी विद्यालय प्रभारी नहीं चाहेगी कि अपने कर्मी को हटा दिया जाय. ऐसा कार्य विद्यालय के शिक्षा समितियों के द्वारा प्रमुख के सामने सभी ग्रामीणों ने मिलकर किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *