युवती को देखकर वहशी बना गांव का दामाद। आरोपी ने बाइक पर अपने सहयोगियों के साथ युवती को अगवा किया और नहर किनारे लेजाकर उसके साथ किया दुष्कर्म। हैवानियत का यह मामला अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र का है। इस बाबत पीड़ित युवती ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने घर के बगल में रह रही रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के दामाद मो. इरफान उनके सहयोगी मो. सकुर और एक अन्य युवक दो बाइक पर सवार होकर आये और उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगे। बताया कि तीनों नशे में थे, विरोध किया तो इरफान ने साथियों की मदद से उसे जबरन बाइक पर बैठा कर गांव से बाहर नहर किनारे ले गये।

वहां इरफान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह हल्ला करने लगी तो धमकी दी गयी कि जान से मारकर लाश गायब कर देंगे और चुप रही तो शादी कर लेंगे। लेकिन वह शोर मचाने लगी तो वहां कुछ लोगों को आता देख तीनों फरार हो गये। इसके बाद घर पहुंच उसने घटना की जानकारी परिजनों की दी और बुधवार को महिला थाने पहुंची। महिला थाना प्रभारी मीरा कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *