टीएबीयू में सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 12 बीएड कॉलेजों को संबद्धता दे दी गई। इन कॉलेजों को छह जुलाई को एफिलिएशन कमेटी ने भी संबद्धता दे दी थी। इनमें अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवगछिया और वीएलएस शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज बाराहाट भी है। इसके अलावा सामान्य डिग्री कोर्स में पीएनए साइंस कॉलेज को इस शर्त के साथ एफिलिएशन देने पर सहमति बनी कि यह कॉलेज सरकार और कोर्ट के आदेश के तहत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही दाखिला लेगा।

नए कोर्स को हरी झंडी

एकेडमिक काउंसिल ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव पूर्व में एफिलिएशन कमेटी ने पास किया था। विवि इस पद के लिए भी सरकार से पद मांगेगा। एकेडमिक काउंसिल ने तय किया कि शिक्षा संकाय के छात्रों को वैसे शिक्षक शोध कराएंगे जिन्होंने एमएड किया है। शिक्षा संकाय के शोध कार्यों के लिए विभागीय शोध परिषद मानविकी संकाय के तहत मानी जाएगी।

विशेष परीक्षा को मंजूरी

एकेडमिक काउंसिल ने 2012, 2013, 2014 में स्नातक में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वैसे छात्रों के लिए इसी वर्ष विशेष परीक्षा लेने के प्रस्ताव को अनुमति दे दी, जिन्होंने पार्ट 3 पास कर लिया है। लेकिन पार्ट 1 या 2 क्लीयर नहीं कर सके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *