नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मख्खातकिया में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में मो पप्पू, मो हुसैन, अब्दुल आजाद बैठा, मो जुबेर बैठा, तस्लीम बैठा एवं नवाब बैठा शामिल है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
मारपीट के बाद सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां मो पप्पू, अब्दुल आजाद बैठा, जुबेर बैठा एवं तस्लीम बैठा की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

वहीं घटना के संबंध में दोनों पक्षों से थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

