रेलवे ने जारी किया फरमान, इस रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें 19 जुलाई से रहेंगी रद्द। दरअसल उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अमृतसर यार्ड में 19 से 31 जुलाई तक नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द या आंशिक समापन किया गया है।
Total Downloads: 198
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209) 19 से 30 जुलाई तक कुल 12 दिन रद्द रहेगी। अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस 26 से 31 जुलाई तक कुल छह दिनों तक रद्द रहेगी।

सीपीआरओ ने कहा कि सहरसा-अमृतसर जनसाधारण (14603) 20 और 27 जुलाई को और अमृतसर-सहरसा जनसाधारण 25 जुलाई और एक अगस्त को रद्द रहेगी। सहरसा-अमृतसर (15531) 22 और 29 जुलाई और अमृतसर-सहरसा जनसाधारण 23 और 30 जुलाई को लुधियाना स्टेशन तक ही जाएगी और वापस आएगी।
सहरसा-अमृतसर अप-डाउन जनसेवा एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

