कटिहार। जिले के गरभेली रोड पर दबंगों की करतूत सामने आई है। दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे एक युवक की मनचलों ने पिटाई कर दी। प्रेमी युगल लोगों के सामने गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन, उनकी एक भी नहीं सुनी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरभेली रोड पर एक युगल बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी चार पांच की संख्या में मनचलों ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि पहले मनचलों ने अपशब्द कहा। फिर, पिटाई करने लगे।

लड़की बार बार छोड़ देने की बात कह रही थी। लेकिन, मनचले युवक को छोड़ने को तैयार नहीं थे। वे कुछ दूरी पर ले जाकर उक्त युवक की बेल्ट से पिटाई करने लगे। इसके बाद एक दो लोग मध्यस्थता भी करने आए, लेकिन मनचलों ने किसी की नहीं सुनी और पिटाई करते रहे।

पुलिस कर रही जांच

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन, अबतक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *