आप मानो या ना मानों लेकिन आपकी हथेली में आपके सफल होने के राज छुपे होते हैं। सबकी हथेली पर कोई ना कोई ऐसा निशान बना होता है जो आपके शुभ और अशुभ फल मिलने के संकेत देता है। हर व्यक्ति के हथेले पर उसके भाग्य से जुड़ी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें होती है, जो वो जानना चाहता है। आज हम आपके हथेली के कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बात करेंगे, जो आपके धन लाभ और सरकारी नौकरी मिलने के संकेत को बताएगा। चलिए जानते हैं इस खास रेखा के बारे में-

हस्तशास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में भाग्य रेखा कलाई से सीधी शनि पर्वत पर जा मिलती है, तो ऐसे व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों का भाग्य बहुत तेज होता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य हमेशा साथ देता है। इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं।

वहीं, किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा निकलकर गुरु पर्वत की ओर जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को कोई बड़ा सरकारी पद मिलता है। अगर बुध पर्वत जोकि हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं वहां पर त्रिभुज की आकृति बने व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।

हस्तशास्त्र के अनुसार, अगर आपके अंगूठे पर है चक्र का निशान है तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। ऐसे व्यक्ति का काम कभी नहीं रुकता है। ऐसे व्यक्ति सफलता बड़ी जल्दी हासिल कर लेते हैं और अपने हर क्षेत्र का महारथ हासिल करते हैं। वहीं, अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर बिना कटे सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो ऐसे व्यक्ति पर शनि भगवान का हाथ रहता है। इस प्रकार के व्यक्ति को जीवन भर ऐशो आराम का सुख मिलता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *