खरीक : भाकपा माले नेताओं ने बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर खरीक प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. भाकपा माले के जिला सचिव कांग्रेस बिंदेश्वरी मंडल की अगुवाई में एनएच 31 से भाकपा माले नेता के साथ प्रखंड के सिंहकुंड, ढोढ़ीया, दादपुर, बगरी, चोरहर , सुरहा, उस्मानपुर, मिर्जाफरी आदि गांव के लोग नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे.

जहां प्रखंड कार्यालय का गेट प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान माले नेताओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाए. माले नेताओं ने कहा कि गरीबों को राशन कार्ड देना होगा, इंदिरा आवास में योजना में चल रही लूट नहीं चलेगी, गरीबों को बास की भूमि देना होगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि स्वामी अग्निवेश आरटीआई मानवाधिकार व समाजसेवी कार्यकर्ता पर भाजपाई गुंडों के हमले की निंदा करता हूं.

मौके पर उन्होंने सरकार की योजनाओं में चल रही लूट पर रोकथाम लगाने की मांग प्रशासन से की इस दौरान उन्होंने अपनी नो सूत्री मांगों से भरा ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. मौके पर प्रखंड सचिव सुशील कुमार भारती, कामरेड रामदेव सिंह, शिव नारायण महतो, प्रमोद यादव, पृथ्वी शर्मा, मो नईम, धरनीधर मेहता, रेनू देवी, सत्यनारायण यादव सहित अन्य उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *