नवगछिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी दुर्गेश सिंह, प्रदेश मंत्री बंटी यादव जी पटना से कटिहार जाने के क्रम में नवगछिया एसपी कोठी के पास जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत करने के उपरांत पूर्वोत्तर भारत के अंग वस्त्र से सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने कहा कि हमारा देश आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने में अग्रसर हो गया है, आज पूरे विश्व मैं सिरमौर बना भारत है आज युवाओं का मोदी जी के सपनों का भारत तभी बनेगा जब हम मोदी जी को अपना जनसमर्थन से पुनः प्रधानमंत्री पर काबिज करेंगे।

आज उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जो सरकार के साफ नियत सही विकास को दर्शाता है। समाज में पंक्ति के अंतिम छोर पर खरे व्यक्ति तक विकास पहुंचे और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो इसके लिए हमारी सरकार समर्पित है। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा हर एक कार्य के लिए तत्पर है चाहे वह सामाजिक गतिविधि हो या राष्ट्र के हित में अपनी जिम्मेवारी को महती भूमिका में निभाती है एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमल क्लब के माध्यम से हर मोर्चे के लिए तैयार है।

भारत को एक स्वस्थ और सेहतमंद देश बनाने में राष्ट्रीय नीति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, हम एक ऐसा देश बनाना चाहते हैं जो हर किसी के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचे यह हमारे केंद्र सरकार का दृढ़ संकल्प है। प्रदेश मंत्री बंटी यादव ने कहा कि युवा मोर्चा देश का रीढ़ है आज विश्व में सबसे अधिक युवा वाला देश भारत है और भारत को तन मन से काम करने वाला यशस्वी प्रधानमंत्री मिला है जो करोड़ों भारतीयों का गौरव है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं से हर गाँव खुशहाली की ओर है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आज डंके की चोट पर पूरे विश्व में भारत के ब्रांड को आगे बढ़ाने का काम किया है आज पूरे विश्व में जहां जहां मोदी जी जाते हैं वहां वहां देश के विदेश में रह रहे हैं भारतीय उनका जोरदार सम्मान एवं उनके उद्बोधन को सुनने आते हैं उनके क्रियाकलापों से पूरा भारत वासी गदगद है देश को ऐसा प्रधानमंत्री जो कभी नहीं छुट्टी लेने वाला बना है, छुट्टियों में भारतीय जवानों के साथ छुट्टी बिताने को जाते हैं। ऐसे हमारे प्रधानमंत्री हुए हैं हम प्रधानमंत्री के योजनाओं को गांव गांव में पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नन्हे सिंह, रंगरा प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ पोद्दार, नगर महामंत्री अखिलेश कुमार, पिंटू भगत, नगर मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, अमित कुमार, रोहित कुमार, प्रह्लाद यादव, अमर कुमार, धीरज कुमार, नीतीश कुमार,अभिमन्यु कुमार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *