नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने गुरुवार को उच्च विद्यालय साहू परवत्ता के बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद भी उनके साथ थे. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पाया गया कि विगत 20 दिनों से छात्रावास में रसोईया नहीं है. छात्रावास में रह रही है छात्राएं स्वयं किसी तरह खाना बना रही है. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने छात्राओं से भी बात की. छात्राओं ने एसडीओ को बताया कि छात्रावास की वार्डन कनकलता का व्यवहार छात्राओं के साथ अच्छा नहीं है. वे हम लोगो के बेवजह परेशान करती रहती है. वहीं छात्रा वास परिसर में गंदगी था.

वही निरीक्षण में एसडीओ ने पाया कि छात्रावास में कुल 100 छात्राओं का नामांकन होना चाहिए. परंतु वर्तमान में केवल 18 छात्राएं ही छात्रावास में रह रही है. शिक्षक द्वारा भी वार्डन के संबंध में शिकायत की गई. शिक्षकों ने कहा कि वार्डेन सही ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करती है. एसडीओ ने इस संबंध में वार्डेन से स्पष्टीकरण पूछा है.

इस दौरान एसडीओ ने विद्यालय प्रांगण में संचालित एकलव्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. निरक्षण के दौरान उन्होंने एकलव्य केंन्द्र प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों के संबंध में जानकारी ली. शिक्षकों ने बताया कि भी इस केंद्र पर कुल 71 बच्चे एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तिरंदाजी इत्यादि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. वही उन्होंने पाया कि इस केंद्र पर मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है.

एसडीओ ने विद्यालय के खेल के मैदान को संताली एवं चारदीवारी के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी नवगछिया को निर्देश दिया. वहीं छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने पर भी विचार विमर्श किया. जा वहीं उन्होंने वार्डन पर कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *