नवगछिया : बिहपुर के झन्डापुर मे NH31के समीप से एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुआ है सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर गयी तो इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर महिला का शव होने की जानकारी दी.

घटना के बाद राजकीय रेल थाना बिहपुर और भवानीपुर ओपी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है महिला के पेट और शरीर के कई जगहों पर गहरे जख्म के निशान लग रहे थे

ग्रामीणों ने आशंका जाहिर कर बताया कि महिला को दुष्कर्म कर साक्ष्य छिपाने के लिए बेरहमी से हत्या कर फेंक दिया गया. दोपहर तक किसी के द्वारा शव को नहीं पहचाना गया है. लोगों को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर दी गयी है शव को NH31के समीप फेंक दिया गया है. आशंका ऑनल किलिंग का भी है. लेकिन यह तय है कि हत्यारों ने महिला की हत्या करने से पूर्व उसके साथ कुकृत्य जरूर किया होगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *