ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत ठाकुर जी कचहरी टोला निवासी लाछो राय उर्फ लक्ष्मण राय के पुत्र ललन कुमार (18) की मौत शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे बालू घाट के समीप मारा धार के कोसी नदी में डूबने से हो गई. वह शाम को अपने भैंस नहलाने मारा धार गया था. जहां नदी में चल रहे तेज धारा की प्रवाह ने उसे खीच लिया और वह अथाह पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई.

Whatsapp group Join

नदी में किशोर को डुबते देख, घाट पर मौजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने पर जबतक वहां दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक किशोर की मौत हो गई थी. बाद में कुछ ग्रामीणों की मदद से नाव व जाल के द्वारा शव को नदी से खोज कर बाहर निकाल परिजनों के घर पहुंचाया गया. अपने पुत्र के शव को देख माता व पिता लाछो राय चित्कार कर उठा. वहीं अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था.

ललन ने इस बार दसवीं कक्षा पास कर इंटर में नामांकन कराया था. वह एक बहन व दो भाई में बड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही कदवा ओ पी थाने की पुलिस के साथ थानाध्यक्ष बीके राय ने मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में ले लिया है. थाना अध्यक्ष ने बताया शनिवार के दिन शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी जाएगी.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *